सबसे खतरनाक मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है भारत, चीन परेशान

हिन्द महासागर में भारत जल्द ही सबसे खतरनाक मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है। इसको लेकर चीन की चिंता बढना स्वाभाविक है और वह चिंतित है भी।;

Update: 2022-12-02 09:45 GMT

नई दिल्ली। हिन्द महासागर में भारत जल्द ही सबसे खतरनाक मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है। इसको लेकर चीन की चिंता बढना स्वाभाविक है और वह चिंतित है भी। यही कारण है क घबराए हुए चीन ने अपने महाशक्तिशाली जासूसी जहाज यूआन वांग-5 को हिंद महासागर के लिए रवाना कर दिया है। भारत ने हिंद महासागर में नाविकों को सतर्क करने के लिए एक नोटम या नोटिस जारी करके कहा है कि वह 15 से 16 दिसंबर के बीच एक प्रायोगिक वीकल की परीक्षण उड़ान आयोजित करने जा रहा है। भारत ने 5500 किलोमीटर के लिए नोटम जारी किया है। माना जा रहा है कि भारत ने 5400 किमी का नोटम जारी करके यह संकेत दिया है कि वह अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। यह भी अटकलें है कि भारत अपनी पनडुब्बी से दागे जाने वाली सबसे घातक के-5 मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। इस मिसाइल की रेंज 5500 किमी तक है। यह मिसाइल चाहे अग्नि-5 हो या फिर के-5 ये दोनों ही भारत की सबसे खतरनाक मिसाइलें हैं। इन किलर मिसाइलों के परीक्षण की कामयाबी यह सुनिश्चित करेगी कि भारत चीन के किसी भी हिस्से को कभी भी निशाना बना सकता है।  

Similar News