बिहार में अपहरण और हत्या के मामलों में तेजी से बढोत्तरी, राज्यसभा में उठा मुद्दा

राज्यसभा में आज बिहार में अपहरण और हत्या जैसे मामलों में बढोत्तरी होने का मामला उठाया गया।;

Update: 2022-12-09 09:07 GMT

नई दिल्ली। राज्यसभा में आज बिहार में अपहरण और हत्या जैसे मामलों में बढोत्तरी होने का मामला उठाया गया। इस दौरान बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार को जंगलराज पार्ट-2 बताते हुये भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सतीश चंद दुबे ने केंद्र सरकार से राज्य सरकार से चर्चा कर राज्य में हाल के दिनों में हत्या और अपहरण जैसी घटनाओं में हुयी वृद्धि से भयक्रांत प्रदेशवासियों को भयमुक्त करने की अपील की है। श्री दुबे ने शुक्रवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुये कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार के बनने के बाद ही जंलगराज पार्ट-2 की शुरूआत हो गयी थी। वर्ष 1990 से 2005 तक पार्ट-1 था और अब पार्ट-2 चल रहा है। अब आये दिन कहीं न कहीं हत्या, अपहरण और लूटपाट की घटनायें होने लगी है जिसके कारण लोगों में भय का माहौल हो गया है। आठ बजे शाम के बाद लोग घर से निकलना नहीं चाहते हैं। उन्होंने नरकटियागंज, बेतिया और भागलुपर में एक महिला के अंगों की काट कर हत्या किये जाने का उल्लेख करते हुये कहा कि इस तरह की घटनायें अब आम हो गयी है। इसके मद्देनजर केन्द्र सरकार को महागठबंधन सरकार से चर्चा करनी चाहिए। श्री दुबे के हालांकि अपनी बात रखने के दौरान राष्ट्रीय जनता दल और जनतादल युनाइटेड के सदस्य जोर जोर से बोलने लगे जिस पर सभापति जगदीप धनकड़ को हस्तक्षेप करना पड़ा। 

Similar News