....जब एम्बूलैंस को रास्ता देने के लिये रोक दी राहुल गांधी ने अपनी यात्रा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज प्रातः के समय बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई।;
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज प्रातः के समय बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। आपको बता दें कि राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए यहां अपोलो अस्पताल के पास अपनी भारत जोड़ो यात्रा रोक दी। एंबुलेंस को निकलवाने के लिए वह कुछ देर रुके। उन्होंने साथी यात्रियों से एंबुलेंस को रास्ता देने को भी कहा। राजधानी में अपोलो अस्पताल के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक एंबुलेंस आई थी।