इस बार सारे रिकार्ड तोड सकती है कि सर्दी, सतर्क रहने की जरूरत

पिछले कुछ वर्षों से गायब रही सर्दी इस बार पूरा जोर लगा रही है। माना जा रहा है कि इस बार सर्दी सारे रिकार्ड तोड सकती है। लोगों को घर से निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है।;

Update: 2023-01-08 08:16 GMT

नई दिल्ली। पिछले कुछ वर्षों से गायब रही सर्दी इस बार पूरा जोर लगा रही है। माना जा रहा है कि इस बार सर्दी सारे रिकार्ड तोड सकती है। लोगों को घर से निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है। कई राज्यों में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। देश के कई राज्यों में ठंड की वजह से लोगों की मौत की खबरे भी सामने आ रही हैं। कानपुर में ठंड की वजह से हार्ट अटैक पड़ने से 18 लोगों की मौत हो गई। 10 तो अस्पताल ही नहीं पहुंच पाए, जबकि आठ ने कार्डियोलॉजी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली में रविवार सुबह कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार जिस तरह से तापमान नीचे गिर रहा है उसके अनुसार ठंड अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दिल्ली में आज का न्यूमतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। देश के कई शहरों में आज विजिबिलिटी भी काफी कम रही है। पंजाब के अमृतसर, पटियाला, अम्बाला में सुबह छह बजे विजिबिलिटी 25 मीटर थी जिससे यातायात सड़कों पर रेंगती नजर आईं। वहीं, गंगानगर में 25, भटिंडा में 0, दिल्ली के सफदरजंग और पालम में 50 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके अलावा यूपी के बरेली में 25, आगरा में 0, लखनऊ में 50 विजिबिलिटी रही। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृ(ि होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में स्थिति बिगड़ सकती है। लोगों को भारी शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।

Similar News