अब 23 जनवरी से मनेगा गणतंत्र दिवस

Update: 2022-01-15 09:17 GMT

नई दिल्ली। देश में गणतन्त्र दिवस अब 23 जनवरी से मनाया जाएगा।

देश में हर साल 24 जनवरी से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होती है लेकिन अब से हमेशा 23 जनवरी से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। इस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भी अब इसमें शामिल कर लिया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। यानी अब से हर साल सुभाष चंद्र बोस की जयंती के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होगी। भारत सरकार के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है।

Similar News