गणतंत्र दिवस पर 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान

Update: 2022-01-25 11:37 GMT

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से पहले 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। इन सभी को गणतंत्र दिवस के दिन सम्मानित किया जाएगा।

मंगलवार को गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से वीरता पुरस्कारों के नामों की मंजूरी दे दी गई है। इस लिस्ट में कुल 384 लोगों के नामों का ऐलान हुआ है। सरकार की ओर से जारी इस लिस्ट में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बल पर गोल मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। घोषणा के मुताबिक 12 शौर्य चक्र और 29 परम सेवा विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल, 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं। कुल 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है।

गौरतलब है कि ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुके भारत के भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने आगामी इवेंट्स के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। नीरज का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 88.07 मीटर है। ऐसे में आगामी ओलंपिक से पहले उनकी नजरें 90 मीटर की बाधा पार करने पर लगी हैं।

Similar News