हज 2021 के जल्द शुरू हो सकती है हज यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया

मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि, हम अक्तूबर-नवंबर से हज 2021 के लिए आवेदन जमा करने समेत प्रक्रिया आरंभ करने के बारे में विचार कर रहे हैं।

Update: 2020-09-26 09:53 GMT

नई दिल्ली। 2021 में होने वाले हज के लिए केंद्र की मोदी सरकार तीर्थयात्रियों से आवेदन जमा कराने की प्रक्रिया आरंभ करने पर विचार कर रही है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि, हम अक्तूबर-नवंबर से हज 2021 के लिए आवेदन जमा करने समेत प्रक्रिया आरंभ करने के बारे में विचार कर रहे हैं। हम सऊदी अरब की गाइडलाइन्स का इंतजार करेंगे और उम्मीद करेंगे कि तीर्थ यात्रा हो। इससे पहले, इस वर्ष हुए हज को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि हमने निर्णय लिया है कि इस वर्ष भारत से जाने वाले श्रद्धालुओं को हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा। अब तक 2,30,000 से अधिक भारतीय मुस्लिमों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया है। सभी का पैसा बिना किसी कटौती के नकद हस्तांतरण के माध्यम से वापस कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि भारत से औसतन प्रति वर्ष तकरीबन दो लाख लोग हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं। इस वर्ष विश्व के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने अपने नागरिकों के हज यात्रा पर जाने पर पाबन्दी लगा दी थी। इस वर्ष भारत से कोई भी श्रद्धालु हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं जा सका था। 

Similar News