जल में रहकर मगर से बैर...शिवसेना की कंगना को धमकी

सामना ने फिर कंगना रनौत पर निशाना साधाते हुए अपने संपादकीय विवाद माफियाओं का पेटदर्द के जरिए कंगना रनौत पर तीखा कटाक्ष करते हुए एक तरह से धमकी देते हुए महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाने की तुलना पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर की बात कही है।

Update: 2020-09-12 07:16 GMT

मुंबई। सुशांत मामले को लेकर बाॅलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जुबानी जंग का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसे में शिवसेना के मुखपत्र सामना ने फिर कंगना रनौत पर निशाना साधाते हुए अपने संपादकीय विवाद माफियाओं का पेटदर्द के जरिए कंगना रनौत पर तीखा कटाक्ष करते हुए एक तरह से धमकी देते हुए महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाने की तुलना पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर की बात कही है।

वाकयुद्ध के बीच आज शिवसेना के मुखपत्र सामना ने अपने संपादकीय में कंगना पर निशाना साधते हुए लिखा है, पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं किया जाता या खुद कांच में रहकर दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका जाता। जिन्होंने पत्थर फेंका उन्हें मुंबई और महाराष्ट्र का श्राप लगा। मुंबई को कम आंकना मतलब खुद ही खुद के लिए गड्ढा खोदने जैसा है। महाराष्ट्र संतों-महात्माओं और क्रांतिकारियों की भूमि हे। हिंदवी स्वराज्य के लिए, स्वतंत्रता के लिए और महाराष्ट्र के निर्माण के लिए मुंबई की भूमि यहां के भूमिपूत्रों के खून और पसीने से नहाई है। स्वाभिमान और त्याग मुंबई के तेजस्वी अलंकार हैं। औरंगजेब की कब्र संभाजीनगर में और प्रतापगढ़ में अफजल खान की क्रब सम्मानपूर्वक बनाने वाला यह विशाल हृदय वाला महाराष्ट्र है। इस महाराष्ट्र के हाथ में छत्रपति शिवाजी महाराज ने भवानी तलवार दी। बालासाहेब ठाकरे ने दूसरे हाथ में स्वाभिमान की चिंगारी रखी। अगर किसी को ऐसा लग रहा हो कि उस चिंगारी पर राख जम गई है तो एक बार फूंक मार कर देख ले!  

Similar News