कोरोना से विधायक की मौत

Update: 2020-09-15 12:34 GMT

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना के चलते मौत हो गई।

62 वर्षीय विधायक दांगी अगस्त माह में अपने बड़े भाई के ऑपरेशन के लिए मुंबई गए थे। वहां उन्हें बुखार और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुईं। इसके बाद ब्यावरा पहुंचने पर कोरोना की जांच कराई, जो पॉजिटिव आई। मुंबई यात्रा में उनके साथ गए उनके पुत्र, भतीजा व गनमैन भी कोरोना से पीड़ित हो गए थे, लेकिन ये सभी स्वस्थ होकर घर लौट आए। तमाम उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।


Tags:    

Similar News