आप हमारे प्रेरणा स्रोत हैं: मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर राहुल गांधी का संदेश

अपने ट्वीट में राहुल ने लिखा, भारत आज ऐसे प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है, जिसमें मनमोहन सिंह जैसी समझ हो।

Update: 2020-09-26 06:58 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 88वें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि देश मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है। अपने ट्वीट में राहुल ने लिखा, भारत आज ऐसे प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है, जिसमें मनमोहन सिंह जैसी समझ हो। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

वहीं कांग्रेस ने डाॅ. सिंह की एक समर्पित नेता के रूप में प्रशंसा की है, जो प्रत्येक भारतीय के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे। कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए उसमें सिंह के पूरे जीवन के बारे में बताया है। वीडियो शेयर करते हुए पार्टी ने कहा है कि वह आगे बढ़ते हुए लोगों को साथ लेकर चले। दुनिया के सबसे सक्षम नेताओं में से एक, राष्ट्र के लिए डाॅ. मनमोहन सिंह का विजन अनोखा है। भारत इस महान बेटे का सदा ऋणी रहेगा। 

Similar News