सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली प्रियंका गोस्वामी आज पहुंचेगी मुजफ्फरनगर

मेरठ से गाड़ी से चलकर प्रियंका अपने गांव थाना फुगाना के गढ़ी सखावत आएगी। प्रियंका के स्वागत के लिए गांव वालो ने तैयारियां की है।

Update: 2022-08-10 10:51 GMT

मुजफ्फरनगर। कॉमनवेल्थ गेम्स मे सिलवर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मुजफ्फरनगर की बेटी प्रियंका आज अपने पैतृक आवास थाना फुगाना के गढी सखावत पहुंचेगी। सिलवर मेडल जीतकर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करने वाली प्रियंका का स्वागत करने के लिए गांव वाले आतुर है। कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वाली वाक रेसर प्रियंका गोस्वामी अपने पैतृक गांव गढ़मलपुर सागड़ी पहुंचेगी। मेरठ से गाड़ी से चलकर प्रियंका थाना फुगानाके गढ़ी सखावत आएगी। प्रियंका के स्वागत की तैयारियां उनके गांव में शुरू हो चुकी हैं।

आपको बता दे कि प्रियंका के पिता मदन पाल गोस्वामी परिवहन विभाग में बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। नौकरी चले जाने पर मदन पाल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। फिर भी प्रियंका ने हार नहीं मानी। वाक रेस में अपनी किस्मत आजमाने वाली प्रियंका ने सफलता की ऊंचाई को छुआ। 26 वर्षीय ओलंपियन ने 10 किमी. वाक रेस प्रतिस्पर्धा में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में देश की ओर से प्रतिभाग किया था। 6 अगस्त को हुई वाक रेस प्रतियोगिता में प्रियंका गोस्वामी ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। आपको बता दे कि प्रियंका परिवार के साथ फिलहाल मेरठ के माधवपुरम में रहती हैं।





Similar News