टोक्यो ओलंपिक में दिखेगा छह जुडवां का जलवा

खेलों के महाकुंभ के दौरान टोक्यो में 25 भाई-बहनों की जोड़ियांे का जलवा देखने को मिलेगा। इनमें से छह जोड़ियां जुड़वां भाई-बहनों में रूस की 22 साल की जुड़वां बहनों अरीना और दीना जिम्नास्टिक में पदक के लिए मैदान में उतर रही हैं।

Update: 2021-07-22 08:18 GMT

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक इस बार एक और मामले में खास होने जा रहा है। इसमें 25 भाई-बहनों की जोड़ियां पदक के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगी। इनमें छह भाई-बहन जुड़वा हैं। इससे पहले रियो ओलंपिक में 36 भाई-बहनों की जोड़ियों ने भाग लिया था।

खेलोें के महाकुंभ के दौरान टोक्यो में 25 भाई-बहनों की जोड़ियांे का जलवा देखने को मिलेगा। इनमें से छह जोड़ियां जुड़वां भाई-बहनों में रूस की 22 साल की जुड़वां बहनों अरीना और दीना जिम्नास्टिक में पदक के लिए मैदान में उतर रही हैं। यह जोड़ी पहली बार ओलंपिक में खेलेंगी। ब्रिटेन के 26 वर्षीय ल्यूक और पैट की भाइयों की जुड़वां जोड़ी बाक्सिंग और ब्रिटेन के ही 28 वर्षीय एडम और साइमन येट्स की जुड़वां भाइयों की जोड़ी साइकिलिंग व 16 साल की जुड़वां बहनें जेनिफर और जेसिका जिम्नास्टिक में करतब दिखाएंगी। फ्रांस की जुड़वां तैराक ट्रेंबल बहनें लौरा और शार्लाेट पहली बार ओलंपिक में उतरेंगी।

इसके अलावा अमेरिका की फुटबाल टीम में दो बहनें क्रिस्टी और सैम मेविस और गोल्फ में नेली और जेसिका कोर्डा दावा पेश करेंगी। वाटर पोलो टीम में माकेंजी और आरिया फिशर रियो ओलंपिक में जीते अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेंगी। तलवारबाज केली और कर्टनी हर्ले दूसरी बार एक-साथ खेलेंगी। बहनों की यह जोड़ी 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी है। एरिक और काविका शौजी की भाइयों की जोड़ी लगातार दूसरी बार अमेरिका की बास्केबाल टीम में खेलेंगे। रियो में अमेरिकी टीम ने कांसा जीता था। निशानेबाजी की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में हेनरी और जैक्सन लीवरेट भाई एक-साथ निशाना साधेंगे। ब्रिटेन की टिफनी पोर्टर और सिंडी सेंबर बहनें बाधा दौड़ में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। रियो में भी सेंबर चौथे तो पोर्टर सातवें स्थान पर रही थी। विलियम्स बहनें जोडी और हन्ना रिले में साथ दौड़ेंगी। जोडी 400 मीटर में भी भाग लेंगी। मथिल्डा और चार्लाेटे बहनें रोइंग टीम में दम दिखाएंगी।  लिचफील्ड बंधु मैक्स और जो पानी से सोना निकालने उतरेंगे। 

Similar News