हथेली का कौन-सा तिल बदल सकता आपकी तकदीर, जानिए

Update: 2020-09-12 06:45 GMT

सभी लोगों के हाथो में कई रेखाएं होती हैं और इन्हीं हथेली की रेखाओं से मुनष्य के भविष्य का भी पता चलता है। हस्तरेखा हथेली की रेखाओं के अलावा शरीर के अलग-अलग अंगों पर बने तिलों का भी विशेष महत्व होता है। शरीर पर पाये जाने वाले तिल से भी भाग्य, तरक्की और स्वभाव की जानकारी मिलती है। यहां आपको हम बता रहे है तिल के शुभ और अशुभ फल के बारे में-

  • सूर्य पर्वत यानी अनामिका अंगुली के नीचे जगह पर तिल होने का अर्थ है कि आपके जीवन में शामिल सरकारी मामलों या नौकरी में कष्ट हो सकता है। इसलिये आपको सावधानी से काम करना चाहिये।
  • जिस मनुष्य की हथेली पर गुरू पर्वत के ऊपर तिल होता है, उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है और उनका जीवन सुखमय होता है।
  • यदि किसी व्यक्ति के शनि पर्वत के ऊपर बना तिल है, तो वह व्यक्ति के मान-सम्मान और सुख संपत्ति का संकेत देता है और मुनष्य धनवान होता है।
  • जिन लोगों की सबसे छोटी अंगुली के ऊपर तिल होता है ऐसे लोग को पैतृक संपत्ति मिलने का योग रहता है।
  • ऐसा माना जाता है कि अनामिका अंगुली पर यदि तिल होता है, तो वह सरकारी क्षेत्र में उपलब्धि और सम्मान प्राप्त करने वाला व्यक्ति होता है।
  • यदि किसी के अंगूठे पर तिल का निशान होता है, तो वह न्याय का साथ देने वाले होते हैं और उनके वैवाहिक जीवन मे कठिनाईयां होती है।
  • यदि किसी व्यक्ति के अनामिका अंगुली के नीचे मौजूद बुध पर्वत पर तिल है, तो उसे नुकसान व कष्ट रहता है।

Similar News