276 छात्राओं का बंदूकधारियों ने स्कूल से किया अपरहण, रिहाई

मंगलवार तड़के ट्वीट कर उनके रिहा होने की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजनों ने भी शुक्र मनाते हुए कहा कि हमारी बेटियां अब सुरक्षित हैं।

Update: 2021-03-02 10:49 GMT

गुसाऊ। उत्तरी नाइजीरिया के एक स्कूल से 279 छात्राओं का अज्ञात बंदूक धारियों ने स्कूल से ही अपहरण कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा करा लिया गया।

बताया गया है कि पिछले हफ्ते छात्राओं का अज्ञात बंदूकधारियों ने पश्चिमोत्तर जामफारा राज्य में एक बोर्डिंग स्कूल से अपहरण कर लिया था। मंगलवार तड़के ट्वीट कर उनके रिहा होने की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजनों ने भी शुक्र मनाते हुए कहा कि हमारी बेटियां अब सुरक्षित हैं। घटना वाली रात जब लोग सो रहे थे तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी। फायरिंग कर रहे लोग छात्राओं के पास आए और बंदूक तान कर पूछा कि बताओ बाकी लोग कहां है, तुम्हारे प्रिंसिपल कहा है?  

Similar News