मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी को पाकिस्तानी अदालत ने सुनाई 15 साल की कैद

संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी घोषित जकीउर रहमान लखवी 2015 से ही मुंबई हमले के मामले में जमानत पर था और पंजाब सूबे के आतंकवाद निरोधक विभाग ने उसे आतंकवाद का वित्तपोषण करने के आरोप में बीते शनिवार को गिरफ्तार किया था। 

Update: 2021-01-08 10:33 GMT

इस्लामाबाद। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में साल 2008 में आतंकी हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान की एक अदालत ने 15 साल कैद की सजा सुनाई है। लखवी को यह सजा आतंकी वित्तपोषण (टेरर फंडिंग) के एक मामले में सुनाई गई है।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी घोषित जकीउर रहमान लखवी 2015 से ही मुंबई हमले के मामले में जमानत पर था और पंजाब सूबे के आतंकवाद निरोधक विभाग ने उसे आतंकवाद का वित्तपोषण करने के आरोप में बीते शनिवार को गिरफ्तार किया था।  

Similar News