उत्तर प्रदेश मंत्रीमंडल का होगा विस्तार, कई मंत्रियों की छुट्टी होगी

Update: 2021-01-19 04:33 GMT

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश व बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में अपने नए चेहरों को ज्यादा मौका देगी। कई लोगों की छुट्टी के साथ कुछ नये चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है। दोनों राज्यों में सामाजिक समीकरण तो साधे ही जाएंगे, लेकिन ज्यादा जोर मोदी सरकार के एजेंडे के क्रियान्वयन पर होगा। बिहार में भाजपा गठबंधन सरकार में अपनी भूमिका और मजबूत करेगी, तो उत्तर प्रदेश में कामकाज में तेजी पर जोर रहेगा।

उत्तर प्रदेश व बिहार में विधान परिषद चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी है। बिहार में विधान परिषद में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को भेजना और उत्तर प्रदेश में पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को राजनीति में लाने से जाहिर है कि भाजपा दोनों राज्यों की सरकारों में नए चेहरों को लाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में चुनाव को अब केवल एक साल बचा है। बिहार में गठबंधन को लेकर आए दिन अटकलें लगती रहती हैं।

Similar News