लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया

Update: 2020-09-12 10:37 GMT

लखनऊ। शनिवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित करीब एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं। बताया गया है कि उक्त कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण जांच और उसके बचाव के लिए सामान और उपकरणों की खरीद में हुए घोटाले के आरोप को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे थे।

भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन्हें इको गार्डन पहुंचा दिया। भाजपा कार्यालय की ओर बढ रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हजरतगंज गांधी प्रतिमा से आगे ही नहीं जाने दिया। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उनको रोक लिया। उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। मामला बढने के बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कुछ कार्यकताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना से मुकाबले के लिए पल्स आॅक्सीमीटर, पीपीई किट में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 

Similar News