undefined

स्टेट बैंक ने 30 हजार कर्मचारियों को दिया रिटायर्मेंट का विकल्प

स्टेट बैंक ने 30 हजार कर्मचारियों को दिया रिटायर्मेंट का विकल्प
X

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक के 30 000 कर्मचारियों के लिए वीआरएस का विकल्प दिया गया है। जो कर्मचारी अपनी नौकरी से खुश नहीं है या फिर कुछ और काम करना चाहते हैं उनके लिए यह एक नई वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम है। इसमें मुख्य फोकस उन कर्मचारियों पर है जिनको तरक्की नहीं मिल स्की है। ऐसे कर्मचारियों को सम्मानजनक देने के लिए यह रिटायरमेंट की स्कीम बनाई गई है। इसका एक उद्देश्य अपने कर्मचारियों की संख्या घटाना है। स्कीम में वो कर्मचारी हिस्सा ले सकते हैं जिनकी उम्र 55 साल है और जिन्हें नौकरी करते हुए 25 साल पूरे कर चुके हैं अथवा जो लोग स्वास्थ्य कारणों या फिर चल फिर पाने में असहज हैं। स्टेट बैंक में विलय हो चुके बाकी बैंकों के कर्मचारी भी इस स्कीम में हिस्सा ले सकते हैं।

Next Story