undefined

'Mukesh Ambani' दुनिया के चौथे अमीर व्यक्ति बने

Mukesh Ambani दुनिया के चौथे अमीर व्यक्ति बने
X

नई दिल्ली। Mukesh Ambani बने दुनिया के चौथे अमीर व्यक्ति। Bloomberg Billionaires Index की माने तोह मुकेश अम्बानी की सम्पति में 22 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। जिसके बाद उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगो में होने लगी है। Bloomberg Billionaires Index के अनुसार मुकेश अम्बानी से आगे फेसबुक के मार्क मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और अमेजन के जेफ बेजोस ही हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर है। बेजोस की संपत्ति में इस साल कुल 72.1 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। बेजोस के बाद ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में दूसरे स्थान पर हैं माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स। उनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है। बिल गेट्स की संपत्ति में इस साल 7.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। वही तीसरे नंबर पर फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जिनकी कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है। यह भी बतादे की जुकरबर्ग की संपत्ति में इस साल कुल 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वही मुकेश अम्बानी की संपत्ति बढ़कर 80.6 अरब डॉलर हो गई है, जिससे मुकेश अम्बानी दुनिया के चौथे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति बनगए है।

Next Story