undefined

मंदी में भी टाटा स्टील देगी कर्मचारियों को बंपर बोनस

मंदी में भी टाटा स्टील देगी कर्मचारियों को बंपर बोनस
X

जमशेदपुर। लॉकडाउन के चलते जहां एक ओर देशभर में उद्योग मंदी से जूझ रहे हैं, वहीं टाटा स्टील कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 235.54 करोड़ का बोनस देने का ऐलान किया है। इसमें एक कर्मचारी को 3 लाख रुपए से अधिक का बोनस मिलेगा।

टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के नेताओं के बीच सोमवार को बोनस समझौता संपन्न हुआ। इसके अनुसार टाटा स्टील में काम करने वाले एनएस ग्रेड के सबसे अधिक हाजिरी वाले कर्मचारी के बोनस की राशि 84,496 रुपए होगी, तो एनएस ग्रेड के कर्मचारी का अधिकतम बोनस 26,839 रुपए होगा। इस तरह टाटा स्टील बोनस मद में वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए 235.54 करोड़ रुपए देगी। पहले से तय फॉर्मूला के आधार पर यह बोनस राशि मिलेगी। हालांकि बोनस की राशि इस बार गत वर्ष से कम हो गई है। कर्मचारियों के बैंक खातों में 14 अक्तूबर तक बोनस चला जाएगा।


Next Story