undefined

लक्षमण झूला पुल पर अश्लील वीडियो बनाने पर अमेरिकी महिला गिरफ्तार

लक्षमण झूला पुल पर अश्लील वीडियो बनाने पर अमेरिकी महिला गिरफ्तार
X

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला पुल पर अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने एक अमेरिकी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक थाना मुनि की रेती पुलिस ने लक्ष्मण झूला पुल पर बनाए गए अश्लील वीडियो के मामले में शनिवार को एक अमेरिकी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में अमेरिकी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले भी एक फ्रांस की महिला और स्थानीय फोटोग्राफर विनोद सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय सभासद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए थे। कुछ विदेशी महिलाओं ने स्थानीय फोटोग्राफरों के साथ लक्ष्मण झूला पुल और एक होटल के कमरे में वीडियो के कुछ अश्लील दृश्य फिल्माया। महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि उसने ऑनलाइन माला बेचने के काम को प्रमोट करने के लिए यह वीडियो शूट कराया था। जबकि बाद महिला अपने बयान से पलट गई और उसने नया विवादित बयान दे दिया। तब फ्रांस की महिला ने कहा था कि उसने यह वीडियो यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया था। मामले को लेकर कुछ लोगों द्वारा हंगामा किया गया।

Next Story