undefined

सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल का सटीक निशाना

सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल का सटीक निशाना
X

नई दिल्ली। चीन के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय नेवी के स्वदेशी स्टील्थ डिस्ट्रॉयर आईएनएस चेन्नई से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ ) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अरब सागर में आईएनएस चेन्नई से दागे गए मिसाइल ने उच्चस्तरीय और बेहद जटिल युद्धाभ्यास के बाद लक्ष्य को सटीक निशाना लगाकर मार गिराया। डीआरडीओ ने बताया कि ब्रह्मोस एक 'प्राइम स्ट्राइक वेपन' है, जो लंबी दूरी पर मौजूद सतह के लक्ष्यों को उलझाकर युद्धपोत की अजेयता सुनिश्चित करेगा। इस तरह विध्वंसक को भारतीय नौसेना का एक और घातक अस्त्र देगा। कई गुणों से लैस ब्रह्मोस को भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, ब्रह्मोस और भारतीय नेवी को सफलतापूर्वक लॉन्च के लिए बधाई दी। डीआरडीओ चेयरमैन डॉ. जी सतीश रेड्डी ने भी वैज्ञानिकों, डीआरडीओ के सभी कर्मचारियों, ब्रह्मोस और भारतीय नेवी को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

Next Story