undefined

किसानों के धरने पर संत ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली

किसानों के धरने पर संत ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली
X

नई दिल्ली। नए कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसानों के दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर (सिंघु बार्डर) धरने पर किसानों के हक में आवाज उठाने आए संत बाबा राम सिंह ने बुधवार को आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बाबा राम सिंह ने घायल हालत में एक निजी अस्पताल भी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि संत बाबा राम सिंह हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे। एक ट्विटर यूजर ने बाबा द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट भी पोस्ट दिया है।

दावा किया जा रहा है कि इस सुसाइड नोट में उन्होंने किसान आंदोलन और किसानो के हक के लिए आवाज बुंलद करने का जिक्र किया है। सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में आए संत बाबा राम सिंह, नानकसर सिंगरा ने एक सुसाइड नोट लिखकर अपने आप को गोली मार ली , अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

Next Story