undefined

दिल्ली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले छह गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में बीती रात पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर युवक मुसीबत में फंस गये। इन छह युवकों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को बीती रात पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी कि खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के बाद कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे है। जिसके बाद इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कुछ लड़के किराए की बाइक से रात में रेसिंग कर रहे थे, इस दौरान इन लड़कों ने अपने नाम अलग-अलग देशों के नाम पर रखे थे, जिसमे पाकिस्तान भी शामिल था। लड़कों ने मजाक में यह नारेबाजी की है।

Next Story