undefined

दिल्ली में हिंसा के बाद बंद रास्ते खोले पर यूपी सीमा पर अभी भी बंद हैं ये मार्ग

नई दिल्ली। दिल्ली में हिंसा के बाद बार्डर पर तनाव पूर्ण शांति है। अभी भी दिल्ली यूपी बार्डर के रास्ते बंद हैं।

कल किसानों के प्रदर्शन के दौरान उपद्रव के चलते जो रास्ते बंद किए गए थे, वो देर रात फिर से खोल दिए गए। बुधवार सुबह भी इन रास्तों पर ट्रैफिक सामान्य है। हालांकि, पुलिस ने आईटीओ से दिन दयाल उपाध्याय मार्ग, जो कनॉट प्लेस की तरफ जाता है, उसे बंद कर दिया है। साथ ही आईटीओ चौराहे से इंडिया गेट जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया है। मिंटो रोड से कनॉट प्लेस जाने वाला रास्ता भी बंद है।

वहीं, दिल्ली से गाज़ियाबाद या फिर गाज़ियाबाद से दिल्ली जाना चाहते है तो जरा संभल कर। एनएच-9 और एनएच-24 को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है। यानी आज इस हाईवे का प्रयोग करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गाज़ियाबाद से दिल्ली जाने के लिए आनंद विहार का रूट ले सकते हैं।

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो ने लाल किला छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन को खोल दिया है।लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है, वहीं जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का एंट्री गेट बंद है, लेकिन कोई बाहर निकल सकता है। इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशन पर हालात सामान्य है। दिल्ली हिंसा मामले में अलग अलग थानों में अभी तक 15 एफआईआर दर्ज की गयी , सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने , तोड़फोड़ और हथियार लूटने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज किये गए हैं। हिंसा में दिल्ली पुलिस के 183 घायल हुए हे , दिल्ली हिंसा में गैंगस्टर लक्खा सदाना की भूमिका की जाँच होगी , इसके खिलाफ पंजाब में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हे , किसान आंदोलन में कई बार देखा गया था , हिंसा के बाद आज कनॉट प्लेस , इण्डिया गेट और लालकिले पर जाने वाले रास्तो को बंद रखा गया है। अभी थोड़ी देर बाद 9 बजे सिंधु बॉर्डर पर किसान संयुक्त मोर्चा की बैठक होगी। बैठक में अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया जायगा। पैरा मिलट्री के 15 हजार जवानो ने दिल्ली के सभी बॉर्डर्स और संवेदनशील इलाको में डेरा जमा लिया हे।

Next Story