undefined

राहुल और प्रियंका खुलकर आए किसानों के समर्थन में

राहुल और प्रियंका खुलकर आए किसानों के समर्थन में
X

नई दिल्ली। कांग्रेस ने किसानों के समर्थन का ऐलान किया है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूं।

राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'एक साइड चुनने का समय है। मेरा फैसला साफ है। मैं लोकतंत्र के साथ हूं, मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूं।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगी। कल आधी रात में लाठी से किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की। आज गाजीपुर, सिंघु बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के हर नियम के विपरीत है। कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगी। किसान देश का हित हैं। जो उन्हें तोड़ना चाहते हैं- वे देशद्रोही हैं। हिंसक तत्वों पर सख्त कार्यवाही की जाए लेकिन जो किसान शांति से महीनो से संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ देश की जनता की पूरी शक्ति खड़ी है।

Next Story