undefined

गुरूग्राम की सोसाइटी में मिले बीस कोरोना पॉजिटिव

गुरूग्राम की सोसाइटी में मिले बीस कोरोना पॉजिटिव
X

फरीदाबाद। गुरुग्राम की एक सोसाइटी में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद चार टावर में कई फ्लोर कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।

देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही गुरुग्राम में भी एक बार फिर से संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। गुरुग्राम की एक सोसाइटी में 20 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद सोसाइटी के 4 टावर को कंटेनमेंट जोन बना दिया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित आइरियो सोसाइटी के 4 टावर में तीन संक्रमित मिलने के बाद जांच शिविर लगाया गया था। जांच में 20 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी परीक्षण चल रहे हैं। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से आइरियो सोसाइटी के टावर ए, टावर बी, टावर डीव टावर सी-5 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। आइरियो सोसाइटी के टावर ए में फ्लोर क्रमांक 6,7,8 व 19,20,21 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं, टावर बी के 9,10,11 व 12वें फ्लोर को कंटेनमेंट जोन बनाया है। इसके अलावा टावर डी के फ्लोर क्रमांक 3, 16,17,18 व 24,25,26 फ्लोर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं, सी-5 में 10, 11 व 12वें फ्लोर कं कंटनमेंट जोन में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन ने गुुरुग्राम नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-2 जीतेंद्र कुमार को कंटेनमेंट जोन का क्लस्टर इंचार्ज बनाया है।

Next Story