undefined

महिलाओं को समर्पित होगा आज किसान आंदोलन

महिलाओं को समर्पित होगा आज किसान आंदोलन
X

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली का किसान आंदोलन सोमवार को महिलाओं के नाम रहेगा।

किसान आंदोलन आज महिलाओं को समर्पित रहेगा। किसान संगठनों का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की करीब 40,000 महिलाएं दिल्ली की सीमाओं पर शक्ति प्रदर्शन करने पहुंच रही हैं। इन राज्यों के विभिन्न इलाकों से कई महिलाएं खुद ट्रैक्टर चलाकर आंदोलन में शामिल होने के लिए रविवार को रवाना हुईं। महिला दिवस पर सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में मंच प्रबंधन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाएगा। आंदोलन में महिला किसान, छात्र और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। महिलाएं किसान मंच प्रबंधन, भोजन और सुरक्षा के प्रबंधन से लेकर अपने संघर्ष की कहानियों को साझा करेंगी। यह दिन पूरी तरह से महिला किसानों, कार्यकर्ताओं और छात्राओं को समर्पित होगा।

Next Story