undefined

दिल्ली में सख्ती बढेगी, लाॅकडाउन नहींः केजरीवाल

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी 7-10 दिन की वैक्सीन बची हुई है। अगर हमें पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कर दी जाए, आयु सीमा हटा दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं।

दिल्ली में सख्ती बढेगी, लाॅकडाउन नहींः केजरीवाल
X

नई दिल्ली। राजधानी में तेजी से बिगड़ते कोरोना के हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं होगा, लेकिन जल्द ही नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी मौजूद थी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ये चैथी वेव आई है। दिल्ली में फिर से लॉकडाउन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने यह साफ कर दिया कि यहां कोई लॉकडाउन नहीं होगा, लेकिन जल्द ही नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी 7-10 दिन की वैक्सीन बची हुई है। अगर हमें पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कर दी जाए, आयु सीमा हटा दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तेजी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए वैक्सीनेशन तेज करने की जरूरत है। फिलहाल राजधानी में मंगलवार को रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया है जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

Next Story