हत्यारोपी पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया। दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील के साथ अजय कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है।
![हत्यारोपी पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार हत्यारोपी पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार](https://www.nayanjagriti.com/h-upload/2021/05/23/479528-00.webp)
X
Rishiraj Rahi23 May 2021 6:20 AM GMT
नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम मर्डर में वॉन्टेड पहलवान सुशील कुमार को रविवार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया। दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील के साथ अजय कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है।
इसकी पुष्टि स्पेशल सीपी-स्पेशल सेल नीरज ठाकुर ने की। ठाकुर ने कहा कि पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी को स्पेशल सेल की एक टीम ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर शिवकुमार के निर्देशन में स्पेशल सेल की टीम ने दो वांछित लोगों को गिरफ्तार किया।
Next Story