undefined

राकेश टिकैत फिर ममता की शरण में जाएंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कृषि कानूनों के खिलाफ काफी मुखर रही हैं और उन्होंने किसान आंदोलन को भी अपना समर्थन दिया था।

राकेश टिकैत फिर ममता की शरण में जाएंगे
X

कोलकाता। भाजपा विरोधी दलों के कंधों पर अपना भविष्य देख रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत अब टीएमसी का सहारा तक रहे हैं। बताया गया है कि 9 जून को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने वाले हैं। वे ममता से मुलाकात के दौरान टिकैत केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ मौजूदा किसान आंदोलन को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

पिछले बंगाल चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने के बाद राकेश टिकैत 9 जून को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलेंगे। वह उन्हें चुनाव में मिली बड़ी जीत पर बधाई देंगे। इसके अलावा दोनों के बीच किसान आंदोलन पर भी चर्चा होगी। बता दें कि चुनाव से पहले भी टिकैत ने बंगाल दौरा किया था और तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कृषि कानूनों के खिलाफ काफी मुखर रही हैं और उन्होंने किसान आंदोलन को भी अपना समर्थन दिया था। कई टीएमसी सांसद भी दिल्ली की सीमा पर पहुंचे थे, जहां किसान पिछले साल नवंबर से धरने पर बैठे हैं।

कोरोना महामारी का प्रसार कम होने के बीच किसानों ने भी अपने आंदोलन को एक बार फिर तेज करने की योजना बनाई है। केंद्र के लाए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 6 महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र के साथ कई दौर की वार्ताओं के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। किसान पिछले साल 26 नवंबर से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Next Story