undefined

केजरीवाल को सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी का डर

केजरीवाल को सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी का डर
X

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारत सरकार सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि पांंच राज्यों के चुनाव को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियां सक्रिय है। पंजाब चुनाव के मतदान से कुृछ दिन पहले केंद्र सरकार सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ईडी के साथ-साथ और जो भी एसेंसियां हैं उन्हें भेजे, हम उनका स्वागत करेंगे। पंजाब में चुनावी व्यस्तता के बीच दिल्ली लौटे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेसवार्ता कर ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि क्या करेगी केंद्र सरकार, पहले भी दो बार सरकार रेड करवा चुकी है। हमें उसका कोई डर नहीं है। क्या करेंगे कुछ दिन सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार रखेंगे। जब तक चुनाव होंगे उनके रिश्तेदारों के यहां रेड करेंगे। हम डरने सा घबराने वाले नहीं हैं। पहले भी हमारे और सिसोदिया के यहां रेड की गई है, फिर करवा लें। हमारे 21 विधायकों के यहां करवा लेें।

Next Story