undefined

महिला डॉक्टर ने जांघ की नसें काटकर खुदकुशी कर ली

महिला डॉक्टर ने जांघ की नसें काटकर खुदकुशी कर ली
X

नई दिल्ली | मां की मौत के सदमे में एक एनआरआई डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। दक्षिणी दिल्ली के मस्जिद मोठ में महिला डॉक्टर ने सर्जिकल ब्लेड से अपनी जांघ की नसें काट लीं, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस की जांच में मौके से सुसाइड नोट मिला है। डॉक्टर ने इसमें लिखा है कि वह मां की मौत का सदमा सहन नहीं कर पा रही है, इसलिए आत्महत्या कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय मेघा कायल अविवाहित थीं और लंदन में रहती थीं। वह लंदन के एक बड़े अस्पताल में न्यूरो व मेडिसिन की डॉक्टर थीं, जबकि उनका परिवार मस्जिद मोठ इलाके में रहता है। कोरोना की दूसरी लहर में मेघा की मां बीमार हो गई थीं, जिनके इलाज के लिए वह दिल्ली आई थी। 27 जनवरी को मेघा की मां की वृद्धावस्था होने के कारण स्वाभाविक मौत हो गई थी। मां की मौत का सदमा मेघा सहन नहीं कर सकीं। वह मां की मौत के बाद से ही गुमसुम रहने लगी थीं। सदमे से गुजर रही मेघा ने शनिवार सुबह 10.20 बजे सर्जिकल ब्लेड से जांघ की नसें काट लीं। परिजनों ने उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।

Next Story