undefined

भाजपा नेता बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका

भाजपा नेता बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका
X

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार करने के मामले में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद तीन गाड़ियों में पंजाब पुलिस मोहाली के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह की अगुवाई में बग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार कर ले जा रही थी। लेकिन इससे पहले हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को नेशनल हाईवे-44 पर कुरुक्षेत्र के गांव खानुपर कोलियां के पास रोक लिया।

कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल के पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं। लगभग डेढ़ घंटे से पंजाब पुलिस से पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। अब सीआईए-1 तजिंदर सिंह बग्गा और पंजाब पुलिस को पूछताछ के लिए सदर थाना पिपली में लेकर आई है। कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल जिला के पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया है। करीब दो घंटे में दिल्ली पुलिस पिपली सदर थाने पहुंचेगी। वहीं फिलहाल हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस से यह पूछताछ कर रही है कि बग्गा को किन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। थाना सदर में धीरे-धीरे भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचने लगे हैं।

Next Story