undefined

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच मरे

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच मरे
X

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाते समय एक ट्रक में पीछे से एक गाड़ी टकरा गई। गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे। इस हादसे में चार महिलाओं समेत 5 की मौके पर मौत हो गई। जबकि वहीं 2 लोगों का कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मृतकों की पहचान चंद्रकांत नारायण बुराडे (68 वर्ष), स्वर्णा चंद्र कांत बुराड़े (59 वर्ष), मालन विश्वनाथ कुंभार (68 वर्ष), रंजना भरत पंवार (60 वर्ष) और नुवंजन मुजावर (53 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि घायल नारायण रामचंद्र कोलेकर और सुनीता राजू गस्टे का इलाज जेवर के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।

Next Story