undefined

दिल्ली में दो महिलाओं की हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में दो महिलाओं को घर पर मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में दो महिलाओं की हत्या
X

नयी दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में दो महिलाओं को घर पर मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान विमला देवी (70) और उनकी बहू डोली राय (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब मृतका राय के दोनों पुत्र दो-तीन दिन के लिए ऋषिकेश और मसूरी घूमने गए हुए थे। जब वे तीन दिन बाद आज सुबह घर लौटे तो उन्होंने दोनों महिलाओं को मृत पाया। उन्होंने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया और इस घटना से संबंधित मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं की चाकू मारकर हत्या की गई है।

Next Story