undefined

देश मे पिछले 24 घंटो मे 10488 कोरोना मामले मिले, 12329 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

देश मे पिछले 24 घंटो मे 10488 कोरोना मामले मिले, 12329  लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
X

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण अब तेजी से नीचे की ओर जा रहा है। जिसमे भारत के लोगो ने राहत की सांस ली है। परंतु अभी कोरोना पुरी तरह से खत्म नही हुआ है। इसलिए भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लगातर लोगो को मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए चेताया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 10 हजार 488 नए मामले सामने आए हैं वहीं 313 लोगों की मौत हुई है। देश में अब कुल 122714 सक्रिय मरीज बचे हैं।

देश में कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ती जा रही है। दैनिक मामलों में कमी हो रही है। हालांकि शनिवार की अपेक्षा रविवार को जारी आंकड़ों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार के जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 10488 नए मामले सामने आए हैं। वहीं लोगों की 313 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 12329 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।




स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 122714 सक्रिय मरीज बचे हैं। मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में 10302 मामले सामने आए थे और 264 लोगों ने जान गंवाई थी। देश में कोरोना से अब तक कुल 33922037 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 465662 मौतें हुई हैं। इसके अलावा अभी तक 34510413 कुल कोरोना के मामले सामने आए हैं।

कोरोना वैक्सीन की कुल खुराकें 116 करोड़ के पार

भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की कुल 5259931 खुराकें दी हैं। जिससे खुराकों की कुल संख्या 1165055210 हो गई हैं।

Next Story