देश मे बीते 24 घंटो मे मिले 2,55,874 नए कोरोना केस, 614 लोगो की मौत
X
Sachin Gautam25 Jan 2022 5:21 AM GMT
नई दिल्ली। भारत मे पिछले 24 घंटो के दौरान कोरोना के मामलो मे गिरावट दर्ज की गई है। देश मे पिछले कई दिनो से 3 लाख से ज्यादा कोरोना केस आ रहे थे। परंतु देश बीते 24 घंटो मे तीन लाख कोरोना केस मिलने से राहत भरी खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत मे बीते 24 घंटो मे कोरोना के 2 लाख 55 हजार 874 नए केस मिले है। राहत की बात यह है कि इस दौरान कोरोना से रिकवर होने वालो को आंकडा ज्यादा है।
बीते 24 घंटो मे देश मे 2 लाख 67 हजार 753 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए है। इस दौरान 614 लोगो की मौत कोरोना के कारण हुई है। आंकडो की बात करे तो आज कल के मुकाबले 50,190 कम कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसके बाद देश मे कुल कोरोना मरीजो की संख्या 22,36,842 हो गई है। इस समय देश मे डेली पॉजिटिव रेट 15.52 प्रतिशत हो गया है।
Next Story