undefined

देश मे फिर डराने लगा कोरोना, बीते 24 घंटे में 4257 नए मरीज मिले

देश मे फिर डराने लगा कोरोना,  बीते 24 घंटे में 4257 नए मरीज मिले
X

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढने शुरू हो गए है। बीते 24 घंटे में 4257 नए मरीजों की पहचान हुई है। यह आंकड़ा 8 मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। तब 4575 केस आए थे। इस महीने यह दूसरा मौका है जब नए संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार के पार गया है। इससे पहले 2 जून को देश में 4041 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई धी।



पिछले 24 घंटो के दौरान 15 संक्रमितों की मौत कोरोना के कारण हो गई है। जबकि 2612 ठीक हो गए। अभी 22,691 कोरोना के मरीज उपचारित है।। महामारी के इस दौर में देश में 4.31 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4.26 करोड़ ठीक हुए जबकि 5.24 लाख लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है। देश मे सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल राज्य से मिल रहे है। यहां शनिवार को 1465 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दोरान 7 मरीजों की मौत हुई, जबकि 667 ठीक हुए। अभी यहां 7427 एक्टिव केस हैं दुसरे नंबर पर महाराष्ट्र राज्य है। जहां पर शनिवार को 1357 नए मरीज मिले, 595 ठीक हुए और एक संक्रमित की मौत हो गई। अब यहां 5888 एक्टिव केस हैं।


Next Story