undefined

देश में पिछले 24 घंटो में मिले 90,928 नए कोरोना केस, 325 लोगो की मौत

देश में पिछले 24 घंटो में मिले 90,928 नए कोरोना केस, 325 लोगो की मौत
X

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के आंकड़े बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 90,928 ताजा कोरोना केस सामने आए हैं, जो बुधवार को आए 58,097 मामलों की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90,928 केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 325 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान देश में सिर्फ 19,206 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या तीन लाख के करीब हो गई है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 2,85,401 है। देश में कोरोना से अब तक 4 लाख 82 हजार 876 लोगों की मौत हुई है।

Next Story