undefined

देश मे पिछले 24 घंटो के दौरान मिले 913 केस, 13 लोगो की मौत

देश मे पिछले 24 घंटो के दौरान मिले 913 केस, 13 लोगो की मौत
X

नई दिल्ली। देश मे कोरोना लगभग समाप्त होने की कगार पर है। देश मे 715 दिनो के बाद एक हजार से कम कोरोना केस मिले है। केन्द्रीय स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक देश मे पिछले 24 घंटो के दौरान 913 कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। यह आंकडा पिछले 715 दिनो के बाद सबसे कम है। इस दौरान 13 लोगो की मौत कोरोना के कारण हुई है। देश मे पिछले 24 घंटो मे 1316 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए है। जिसके बाद देश मे कुल एक्टिव केस 12 हजार 597 रह गए है। देश मे कोरोना रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत तथा डेली पॉजिटिविटी दर 0.29 प्रतिशत है। कोविन डैशबोर्ड के मुताबिक देश मे अब तक 184.70 करोड से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकडा 1,84,70,83,279 है।


Next Story