undefined

दिल्ली में आग से सात की मौत, 30 झोंपडियां जलकर राख

दिल्ली में आग से सात की मौत, 30 झोंपडियां जलकर राख
X

नयी दिल्ली। गोकलपुरी थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव में बीती देर रात आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। आग से 30 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख जताया है।

मामले की जानकारी देते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि गोकलपुरी थाना क्षेत्र में रात लगभग एक बजे आग लगने की सूचना मिली। तत्काल टीम को मौके पर बचाव उपकरणों के साथ भेजा गया। अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। तड़के चार बजे तक आग बुझाई गई। इसमें सात लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी। आग लगने से 30 झोपड़ियां जल गईं।

Next Story