undefined

साऊथ अफ्रीका से भारत आए 10 विदेशी नागरिक गायब ,प्रशासन मे हडकंप

साऊथ अफ्रीका से भारत आए 10 विदेशी नागरिक गायब ,प्रशासन मे हडकंप
X

बेंगलरू। साऊथ अफ्रीका से भारत आए 10 विदेशी नागरिक गायब होने से प्रशासन मे हडकंप मच गया। कर्नाटक के बेंगलरू मे दक्षिण अफ्रिका से भारत आए 10 विदेशी नागरिक गायाब बताए जा रहे है। बेंगलरू महानगरपालिका और स्वास्थ्य अधिकारिओ के मुताबिक उनसे कोई सम्पर्क नही हो पा रहा है। आपको बता दे कि कल कर्नाटक से ही ओमिक्रोन वेरियंट का पहला मामला सामने आया था। वह शख्स भी दक्षिण अफ्रिका से ही भारत आया था ऐसे मे इन 10 विदेशी नागरिको के गायब होने से प्रशासन की चिंताए बढ गयी है। इन सभी नागरिको के फोन बंद आ रहे है जिस कारण इन्हे ट्रेस नही किया जा सका है। प्रशासन के मुताबिक इन यात्रियो ने जो पता हवाई अड्डे पर दर्ज कराया था उस पते पर भी यह नही मिले है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन लोगो की खोजबीन मे जुटा हुआ है। आपको बता दे कि ओमिक्रोन आने के बाद दक्षिण अफ्रिका से 57 लोग भारत आए थें जिनमे से 10 विदेशी नागरिक गायब हो गए है। आपको बता दे कि भारत मे भी कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी थी । कल कर्नाटक मे ही दो ओमिक्रोन के केस सामने आए थे। अब ऐसे मे 10 विदेशी नागरिको के गायब होने से प्रशासन मे हडकंप की स्थिति बनी हुई है।

Next Story