undefined

भारत मे 2 ओमिक्रोन वेरिएंट मामलो की पुष्टिः स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत मे 2 ओमिक्रोन वेरिएंट मामलो की पुष्टिः स्वास्थ्य मंत्रालय
X

नई दिल्ली। पुरा विश्व इस समय कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन वेरियंट से भयभीत है। इसी बीच ओमिक्रोन ने भारत मे भी दस्तक दे दी है। भारत सरकार काफी पहले से इस वायरस से बचने के लिए सभी उपाय कर रही थी। जिसके चलते अंतराष्ट्रीय उडानो के फैसले को भी भारत सरकार ने वापस ले लिया था। लेकिन फिर भी भारत के लिए यह टेंशन देने वाली खबर सामने आयी है। आज केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेस में जानकारी देते हुए बताया कि भारत मे ओमिक्रोन वेरिंयट के दो मामलो की पुष्टि हुई है। दोनो मरीज कर्नाटक के बताए जा रहे है। जो अफीकी देश की यात्रा करके लौटे थे। दोनो मरीजो का इलाज डॉक्टरो की निगरानी मे चल रहा है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जिसके बाद भारत को मिलाकर 29 देशो मे ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके है।

Next Story