undefined

दिल्ली कैंट रेप केस के आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड

दिल्ली कैंट इलाके के पास ओल्ड नांगल गांव के श्मशान घाट के एक पुजारी और तीन कर्मचारियों द्वारा एक नौ वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने नाबालिग बच्ची की मां के बयान के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

दिल्ली कैंट रेप केस के आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड
X

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली में 9 साल की बच्ची से कथित बलात्कार और हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को सभी आरोपियों की 3 दिन की रिमांड दी।

गत अगस्त को दिल्ली कैंट इलाके के पास ओल्ड नांगल गांव के श्मशान घाट के एक पुजारी और तीन कर्मचारियों द्वारा एक नौ वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने नाबालिग बच्ची की मां के बयान के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि रविवार 1 अगस्त को उनकी बेटी के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी गई और उनकी सहमति के बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Next Story