undefined

5 में से 4 वाॅर्ड में कब्जा, एक पर कांग्रेस, भाजपा गोल

पांच वाॅर्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नाॅर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे। भाजपा ने अपनी एक सीट भी खो दी।

5 में से 4 वाॅर्ड में कब्जा, एक पर कांग्रेस, भाजपा गोल
X

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पांच वाॅर्ड पर उपचुनावों के नतीजे मंे पांच में से चार वाॅर्डों में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। एमसीडी के उपचुनाव के नतीजे में भाजपा का खाता भी नहीं खुला।

बुधवार सुबह शुरू हुई मतगणना में शुरु से ही चार वाॅर्ड पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। शालीमार बाग नाॅर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वाॅर्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है, जबकि चैहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस ने बाजी मारी है। इन पांच वाॅर्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नाॅर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे। भाजपा ने अपनी एक सीट भी खो दी। त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश को 4986 वोटों के अंतर से हरा दिया है।वहीं, रोहिणी से आप उम्मीदवार राम चंदर ने भाजपा के राकेश को 2985 वोटों से हराया है। इसके अलावा, शालीमार बाग से आप कैंडिडेट सुनीता मिश्रा ने भाजपा की सुरभि राजू को 2705 वोटों के अंतर से राया है। वहीं, कल्याणपुरी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने भाजपा के सियाराम को 7043 वोटों के अंतर से हराया।

Next Story