undefined

यूपी गेट पर 60 वर्षीय किसान की मौत

इस बीच बागपत के एक किसान की धरने पर मौत हो गई। कडाके की ठंड में किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। यूपी गेट पर किसान आंदोलन में शामिल बागपत के भगवानपुर निवासी 60 वर्षीय गल्तान सिंह पंवार की आज सुबह मृत्यु हो गई।

यूपी गेट पर 60 वर्षीय किसान की मौत
X

गाजीपुर। नए साल की शुरुआत और कोहरे व शीतलहर के बावजूद किसानों का आंदोलन 37वें दिन भी जारी रहा। आज रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी किसानों के बीच पहुंचे। इस बीच बागपत के एक किसान की धरने पर मौत हो गई।

कडाके की ठंड में किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। यूपी गेट पर किसान आंदोलन में शामिल बागपत के भगवानपुर निवासी 60 वर्षीय गल्तान सिंह पंवार की आज सुबह मृत्यु हो गई। निजी अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का पार्थिव शरीर यूपी गेट पर लाया गया, जहां सभी किसानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। किसान की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

किसानों के बीच आज रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी पहुंचे और भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुलाकात की। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं लेती यह अपने घरों को नहीं जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ रोजाना की तरह आज भी किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की कई सीमाएं और रास्ते बंद हैं।

Next Story