undefined

2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: अरविंद केजरीवाल

पहली बार आम आदमी पार्टी ने यूपी के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने का ऐलान किया है।

2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: अरविंद केजरीवाल
X

2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: अरविंद केजरीवाल2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: अरविंद केजरीवालनई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

पहली बार आम आदमी पार्टी ने यूपी के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने का ऐलान किया है। 2017 में विधानसभा चुनाव हुए थे और भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद सरकार बनाई थी। आम आदमी पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव से खुद को दूर रखा था। अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आखिर क्या वजह है कि यूपी के जिलों से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के लिए दिल्ली आना पड़ता है? ये सारी सुविधाएं उन्हें अपने ही राज्य उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं मिलती? उत्तर प्रदेश की जनता हमसे कहती है कि उन्हें भी वो सुविधाएं और सरकार मिले, जैसी दिल्ली के लोगों को मिल रही हैं। इसलिए, आम आदमी पार्टी 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यूपी में सभी दलों ने लोगों को धोखा दिया। केजरीवाल ने कहा, श्उत्तर प्रदेश के अंदर चाहे कोई भी पार्टी सरकार में रही हो, सभी ने लोगों को धोखा दिया है। भ्रष्टाचार के मामले में हर सरकार ने पिछली सरकार को पीछे छोड़ा है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अच्छे इरादों वाली पार्टी की कमी है। आम आदमी पार्टी इस कमी को पूरा करेगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा की 403 सीटें हैं, जिनके लिए 2022 में चुनाव होगा।

Next Story