undefined

आंदोलित किसानों ने दिल्ली-नोएडा बाॅर्डर पर लगाया लंबा जाम

चिल्ला बाॅर्डर पर डटे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कहा कि मेरी चार दिन से भूख हड़ताल चल रही है। हम यहां शांतिपूर्वक बैठे थे, लेकिन हमारे लोगों को रोका जा रहा है इसलिए अभी हम रोड ब्लाॅक करेंगे।

आंदोलित किसानों ने दिल्ली-नोएडा बाॅर्डर पर लगाया लंबा जाम
X

नई दिल्ली। नए कृकृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच आज पूर्व सैनिक भी गाजीपुर बार्डर पहुंचने लगे। किसानों ने आज एक बार फिर चिल्ला बाॅर्डर पर दिल्ली की तरफ जा रहे नोएडा लिंक रोड को ब्लाॅक कर दिया। किसानों के इस विरोध प्रदर्शन और नाकेबंदी के कारण नोएडा-दिल्ली चिल्ला बाॅर्डर पर यातायात बाधित हो गया है।

चिल्ला बाॅर्डर पर डटे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कहा कि मेरी चार दिन से भूख हड़ताल चल रही है। हम यहां शांतिपूर्वक बैठे थे, लेकिन हमारे लोगों को रोका जा रहा है इसलिए अभी हम रोड ब्लाॅक करेंगे।। जब तक सारे लोग नहीं आ जाते हम किसी को नहीं जाने देंगे। नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। दोनों तरफ से ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

वहीं, कृकृषि कानूनों के विरोध के लिए अब उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जगहों से भी पूर्व सैनिक दिल्ली को यूपी से जोड़ने वाले गाजीपुर बाॅर्डर पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। पूर्व सैनिक संगठन से सूबेदार रहे जे.पी. मिश्रा ने बताया कि इस आंदोलन में वह भी किसानों के साथ हैं। ओडिशा से भी और लोग आज आ रहे हैं। साढ़े 10 बजे तक लगभग 200 लोग आ जाएंगे। किसानों के साथ अब संत और सैनिक समाज दोनों खड़े हैं। किसान कानूनों के विरोध के लिए यूपी की अलग-अलग जगहों से आए पूर्व सैनिक गाजीपुर बाॅर्डर पहुंचे।

Next Story