undefined

दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन में शिरकत की भाजपा की अपील अन्ना हजारे ने ठुकराई

हजारे ने जवाब में ना केवल आने से इंकार कर दिया बल्कि भाजपा से पूछा कि उसने केंद्र में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए क्या किया है।

दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन में शिरकत की भाजपा की अपील अन्ना हजारे ने ठुकराई
X

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने के लिए भाजपा की अपील को समाजसेवी अन्ना हजारे नंे ठुकरा दिया है। भाजपा ने अन्ना को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आंदोलन में शामिल होने की अपील थी। याद रहे कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हजारे के आंदोलन के साथी रहे हैं। हजारे ने जवाब में ना केवल आने से इंकार कर दिया बल्कि भाजपा से पूछा कि उसने केंद्र में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा सभी पार्टियां एक जैसी है। हजारे ने अपने उत्तर में कहा कि वह किसी भी आंदोलन में फिर से दिल्ली नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कोई पत्र उन्हें नहीं मिला है। उन्हें तो सिर्फ मीडिया में छपी खबरों से इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने सवाल किया कि विश्व में सबसे अधिक युवा सदस्य संख्या का दावा करने वाली भाजपा अन्ना हजारे जैसे फकीर को क्यों बुला रही है! केन्द्र में भाजपा की सरकार है। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए उसने क्या कदम उठाया और अगर दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार किया है तो कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की।

Next Story